{"_id":"6316ce97b21da118696233b9","slug":"miscreants-took-away-the-11-month-old-baby-sleeping-with-the-great-grandmother-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद: 11 महीने के बच्चे से कैसी दुश्मनी जो परदादी से छीनकर ले गए अपहरणकर्ता ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद: 11 महीने के बच्चे से कैसी दुश्मनी जो परदादी से छीनकर ले गए अपहरणकर्ता ?
Tue, 06 Sep 2022 10:07 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 06 Sep 2022 10:07 AM IST
सार
यूपी के जौनपुर में बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र से एक 11 महीने के बच्चे को उठा ले गए। बच्चा अपनी परदादी के साथ सो रहा था और बदमाश रात में मासूम को उठा ले गए।
विज्ञापन
मासूम सत्यम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के लौंह गांव में परदादी के साथ घर के बाहर सो रहे 11 माह के बच्चे को बदमाशों ने सोमवार की रात अगवा कर लिया। पूरी रात परिजन और पुलिस बदमाशों को खोजती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से गांव में हलचल मची है।
विज्ञापन
लौह निवासी सत्यम पांडेय (11 माह) पुत्र राहुल पांडेय अपने परदादी प्रेमा देवी के साथ घर के बाहर सो रहा था। रात को 11 बजे कुछ बदमाश आए और सत्यम को उठाने लगे। इसी दौरान प्रेमा देवी की आंख खुल गई। लेकिन बदमाश धक्का देते हुए सत्यम को उठा ले गए।
विज्ञापन
प्रेमा देवी चिल्लाने लगी। शोर सुनकर परिजन व गांव के लोग इकट्ठा हो गए। रात में ही सैकड़ों लोग खोजबीन में निकल गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए प्रयागराज- प्रतापगढ़ के बार्डर पर चेकिंग शुरू की, लेकिन सुबह तक सफलता हाथ नही लगी। मौके पर सीओ मछलीशहर अतर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों को यथाशीघ्र सत्यम के अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस घटना से परिवार और गांव में दहशत का माहौल है। थानाध्यक्ष सदानंद राय का कहना है कि एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है और सत्यम को अगवा करने वाले बदमाशों की तलाश में टीम गठित की जा रही है। सत्यम के पिता राहुल पांडेय और दादा सुभाष पांडेय का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नही है। सत्यम की मां रंजू पांडेय का रो रोकर बुरा हाल है।