फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Miscreants collided with bike while running away after snatching mobile, two arrested

Jaunpur News: मोबाइल छीनकर भागते समय बाइक से टकराए बदमाश, दो गिरफ्तार

Sun, 29 Jan 2023 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Miscreants collided with bike while running away after snatching mobile, two arrested
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर के पास से असलहा दिखाकर मोबाइल छीन कर भाग रहे बाइक सवार तीन बदमाश एक युवक से टकराकर गिर गए। ग्रामीणों ने बदमाशों में से दो को पकड़ लिया। जिस युवक से टकराए थे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

खानपुर में एक राहगीर की तीन बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छीनकर बाइक से भागने लगे, जैसे ही मां दुर्गा जी स्कूल सिद्धीकपुर के आगे पहुंचे वहां बदमाशों की बाइक असंतुलित होकर के सिद्धीकपुर निवासी अमिर यादव के 25 वर्षीय बेटे मुकेश यादव से टकरा गई। इस दौरान बदमाश बाइक समेत गिर गए और मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि घटना के बाद ग्रामीण पीछा कर रहे थे जिसमें दो बदमाश पकड़े गए। दोनों प्यारेपुर थाना गौराबादशाहपुर गांव के निवासी बताए गए। उनकी बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घायल मुकेश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसआई रामअवध यादव ने बताया कि असलहा बरामद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ बदमाश फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed