{"_id":"5d812b168ebc3e93bf3bbb4f","slug":"misconduct-victim-s-teenager-dies-under-suspicious-circumstances-jaunpur-news-vns484379959","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार पीड़ित किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार पीड़ित किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

सुरेरी। स्थानीय थाना क्षेत्र के थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुराचार पीड़ित किशोरी की सोमवार की देर रात अबूझ हालत में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशरी के साथ चार माह पूर्व उसके पड़ोस में अपने ननिहाल आए युवक ने दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक और उसका सहयोग करने वाली एक महिला व एक अन्य युवक के खिलाफ केस दर्ज कर तीनों को जेल भेज चुकी है। तीनों अभी जेल में बंद हैं। रविवार को पीड़ित किशोरी की अचानक हालत बिगडने पर परिजन उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां सोमवार की देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मौत की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी श्याम दास वर्मा ने बताया कि किशोरी की हालात बिगडने पर उपचार के दौरान मौत हुई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बाइक चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रसाद तिराहे पर मंगलवार को एक बाइक चोर को ग्रमीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौप दिया।
धर्मापुर बाजार निवासी वीरेंद्र यादव की स्प्लेंडर प्लस बाइक बीते दिनों चोरी हो गई थी। जिसकी सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी थी। वह खुद भी अपनी बाइक की खोजबीन में लगा रहा। मंगलवार को उसी बाइक पर सवार एक युवक वीरेंद्र के परिचितों को दिख गया। तभी इसकी सूचना लोगो ने वाहन स्वामी को दिया। वीरेंद्र ने बाइक पहचान ली और उससे जब पूछा कि यह बाइक कहा से लिया तो वह सकपका गया। उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
करेंट की चपेटे में आने से युवक की मौत
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पास करेंट की चपेट में आने से एक मंद बुद्धि युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक अज्ञात मंद बुद्धि युवक काफी दिनों से आस पास के इलाके में टहलता था। वह सोमवार को रामनगर बाजार में स्थित एक इलेक्ट्रानिक दूकन के पास पहुंचा जहां विद्युत प्रवाहित तार के सम्पर्क में आ गया। करेंट से झुलसकर उसकी मौत हो गई।
मुंबई से लौट रहा यात्री जहरखुरानी की शिकार
मछलीशहर। सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज बाजार निवासी सुभाष चंद्र (55) मंगलवार को मुम्बई से घर लौटते समय जंघई से मछलीशहर आनेवाली बस में जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गए। बेहोशी की हालत में उन्हें सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया है।
बाजार निवासी सुभाष चन्द्र मुम्बई से गोदान ट्रेन से जंघई जंक्शन पर पहुंचे। ट्रेन से उतरने के बाद परिवार को फोन कर जंघई पहुचने की सूचना दी और मछलीशहर बस स्टैंड पर घर वालों को बुला लिया। वह जंघई से मछलीशहर आने के लिए बस पर सवार हो गए। इसी दौरान किसी ने उन्हें रास्ते मे कोई नशीला पदार्थ खिला दिया और सामान लेकर रास्ते में ही उतर गया। परिजन मछलीशहर पहुचकर उनका इंतजार कर रहे थे। किन्तु काफी देर बीत जाने के बाद जब नही पहुचे तो लोगो को चिंता होने लगी । आशंका बस परिजन जंघई से आयी हुई बस में चढ़कर ढूढने लगे वह बस में ही बेहोशी की हालत में मिले। परिजन उन्हें उतारकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराये। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया।