फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Minister in-charge inaugurated and laid the foundation stone of projects worth four crores

Jaunpur News: प्रभारी मंत्री ने किया चार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Mon, 18 Nov 2024 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Minister in-charge inaugurated and laid the foundation stone of projects worth four crores
मुंगराबादशाहपुर में जाम की समस्या को अपने कार्यकाल में खत्म कराने का प्रयास करूंगा। विद्युत संबंधित शिकायतों को लेकर सरकार गंभीर है। केंद्र व राज्य सरकार की अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं लाभार्थियों तक पहुंचाई जा रही हैं। उक्त बातें नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री एक शर्मा ने रविवार को कही। वह मुंगराबादशाहपुर में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने 15वें राज्य वित्त आयोग और राज्य वित्त निधि आयोग के अंतर्गत सड़क नवीनीकरण, बाउंड्री वॉल निर्माण, शौचालय निर्माण आदि से संबंधित लगभग चार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि जिले में सांसद और विधायक निधि से संबंधित कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जा रहा है। जनपद में 145 धान क्रय केंद्र संचालित हैं। खाद और उर्वरक पर्याप्त मात्रा में जिले में उपलब्ध है। प्रभारी मंत्री ने पीएम आवास योजना शहरी के लाभार्थियों सीता देवी, निर्मला देवी, मीणा देवी को सांकेतिक रूप में चाबी और पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों नीलम, आरती देवी, निशा गौतम सहित आयुष्मान योजना के लाभार्थियों कल्पना मौर्य, रणजीत, रेणु को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा, उप जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल, अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने लाइन लॉस, ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, बिजली बिल आदि की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि विद्युत विभाग अभी और सुधार करे। त्रुटिपूर्ण बिल निर्गत न किए जाएं। उन्होंने आरडीएसएस योजना के कार्यों के सत्यापन, गुणवत्ता जांच करने और कार्य की प्रगति को बढ़ाने के निर्देश दिए। मड़ियाहूं बस स्टेशन के ऊपर से जर्जर तारों को बदलने की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत सड़कों की मरम्मत, रेस्टोरेशन आदि की समीक्षा की। शिक्षा विभाग से कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालय, निपुण विद्यालय आदि की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने खाद एवं उर्वरक की उपलब्धता की समीक्षा के दौरान सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता के द्वारा अवगत कराया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में बीज, खाद और उर्वरक उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed