फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Millions stolen from two shops and a house by breaking the dent

पं. दीनदयाल ने कांग्रेस के खिलाफ तैयार किया था विकल्प

Sat, 26 Sep 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Millions stolen from two shops and a house by breaking the dent
खरका स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर नमन करते मंत्री अनिल राजभर व अन्य भाज? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के मौके पर शुक्रवार को शहर से लेकर गांव तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। बूथ स्तर पर भी कार्यकर्ताओं ने जयंती समारोह का आयोजन कर पं. दीनदयाल उपाध्याय के नक्सेकदम पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शहर के खरका कालोनी स्थित पं. दीनदयाल पार्क में भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आसमान में गुब्बारे छोड़े गए और पार्टी के नेताओं ने पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव और मल्हनी विधानसभा के चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पहली बार कांग्रेस के सामने कोई विकल्प खड़ा किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ उन्होंने 1951 में जनसंघ की स्थापना कर पहले ही चुनाव में दो लोकसभा की सीटें जीतकर कांग्रेस की जड़े हिलाने का कार्य किया। उसके बाद से कांग्रेस निरंतर कमजोर होती गई। जनसंघ से निकली भाजपा पिछले 6 साल से देश में सरकार चला रही है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि वह एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, राम सूरत बिंद, पीयूष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया, अमित श्रीवास्तव, किरण श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, राजू दादा, अभय राय, भूपेंद्र सिंह,भूपेंद्र पांडे, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, विपिन द्विवेदी, रागिनी सिंह, सिद्धार्थ राय, अनिल गुप्ता, इंद्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, बटेश्वर सिंह, रोहित गोस्वामी शुभम मौर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed