{"_id":"5eb4fe309688d50d4c7bb60f","slug":"middle-aged-man-killed-in-land-dispute-three-arrested-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: जमीन विवाद में लाठियों से पीटकर अधेड़ की हत्या, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: जमीन विवाद में लाठियों से पीटकर अधेड़ की हत्या, तीन गिरफ्तार
Fri, 08 May 2020 12:07 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 08 May 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाहर घर के बाहर मौजूद लोग
- फोटो : amar ujala
जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम यादवनगर (औरा) में बृहस्पतिवार की रात जमीन विवाद में हुई मारपीट में अधेड़ की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। तीन नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
यादवनगर निवासी रामू (52) का पट्टीदार रविशंकर गौतम से जमीन विवाद चला आ रहा है। रामू जमीन की सुरक्षा के लिए बॉउंड्रीवाल का निर्माण करा रहा था, जिसका पट्टीदार विरोध कर रहे थे। बृहस्पतिवार की रात करीब 9 बजे इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडे के प्रहार से रामू के सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
आनन-फानन में परिजन रामू को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र लवकुश की तहरीर के आधार पर रविशंकर, त्रिभुवन व भगवान दास के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन