{"_id":"60d7687c8ebc3e798015c138","slug":"middle-aged-killed-two-injured-in-road-accidents-jaunpur-news-vns5971132102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में अधेड़ की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में अधेड़ की मौत, दो घायल
विज्ञापन
जलालपुर थाना क्षेत्र के बीबनमऊ गांव के पास शनिवार को सुबह करीब 10 बजे रोडवेज बस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई, केराकत कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर के पास स्कार्पियों की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के सिधौना निवासी अजय कुमार भारती (56) बाइक पर अपनी पत्नी को बैठाकर जौनपुर की ओर जा रहे थे। उन्होंने बाईपास रोड स्थित सई नदी पुल के पास एक चाय की दुकान के सामने बाइक खड़ी की और पत्नी को चाय की दुकान पर बैठाकर खुद लघुशंका के लिए सड़क की दूसरी तरफ जा रहे थे। इस बीच सड़क पार करते समय वह जौनपुर की तरफ से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने एक चार पहिया वाहन से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, केराकत क्षेत्र के अकबरपुर के पास शनिवार को दोपहर में स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार ऋषिकेश दीक्षित (70) व अजय रावत (40) निवासी ग्राम अभिहित गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों बाइक से घर से केराकत की ओर आ रहे थे।