फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   middle-aged dies due to electrocution

करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Wed, 29 Sep 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
middle-aged dies due to electrocution
बदलापुर। अलग-अलग गांवों में बुधवार को करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बखोपुर गांव में निवासी मनोज कुमार तिवारी की मां दरवाजे के सामने बैठी हुई थीं। सुबह करीब 6 बजे दरवाजे के सामने से गए विद्युत तार से स्पार्किंग होने लगी। किसी अनहोनी की आशंका को लेकर गुहार लगाई। इतने में नींद से उठे मनोज जैसे ही दरवाजे के सामने पहुंचे कि विद्युत प्रवाहित तार टूट कर उनके ऊपर गिर गया। जिससे वह उसकी चपेट में आ गए। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने किसी तरह उन्हें तार से अलग किए। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी तरह ऊदपुर गेल्हवा गांव निवासी अनिल निषाद (30) ढेमा गांव निवासी विनय यादव के घर टाइल्स लगा रहा था। टाइल्स काटते समय वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे सीएससी ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed