फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Middle-aged body found at Janghai railway station two police stations police engaged in border dispute for three hours in Jaunpur

जौनपुर: जंघई रेलवे स्टेशन पर लावारिस हाल में पड़ा अधेड़ का शव, सीमा विवाद में उलझी दो थाने की पुलिस

Sat, 22 Jan 2022 10:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 22 Jan 2022 10:10 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged body found at Janghai railway station two police stations police engaged in border dispute for three hours in Jaunpur
रेलवे स्टेशन पर पड़ा शव। - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर जिले के जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर के बगल मे शनिवार सुबह एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जीआरपी जंघई और मीरगंज पुलिस में सीमा विवाद को लेकर उलझी हुई है। शव पांच से भी ज्यादा समय से स्टेशन पर पड़ा हुआ है। काफी विवाद के बाद मीरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन बाद में मना कर दिया। सीओ मछलीशहर भी घटनासथल पर पहुंच गए हैं। मौके पर मौजूद लोग हत्या की भी आशंका जता रहे हैं।

विज्ञापन


वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल मार्ग पर स्थित जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह पांच बजे टिकट काउंटर के बगल मे एक अधेड़ का शव मिला है। लोग शव को देखने के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपी जंघई के जवान मौके पर पहुंचे और मामला मीरगंज पुलिस के इलाके का होने का बताते हुए जंघई पुलिस चौकी को दी।

विज्ञापन

जहां पहुंची पुलिस ने मीरगंज पुलिस को स्थिति से अवगत कराया, लेकिन सीमा विवाद को लेकर कई घंटे से दोनों थाने की पुलिस उलझी हुई है। बाद में सर्कुलेटिंग एरिया में शव पड़े होने के कारण मीरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की लेकिन बाद में मुकर गई।

मृतक नीला पैट नीला जैकेट हरा स्वेटर व कत्था कलर का टीशर्ट पहने हुए है। उससे पैर में जूते भी हैं, शरीर में मिट्टी लगी है। वहीं घटना की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी मछलीशहर ने जांच के लिए शव को उठाने से रोक दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed