{"_id":"602ac5228ebc3ee960756ee5","slug":"message-to-save-water-and-environment-jaunpur-news-vns5747450184","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल दिया जल और पर्यावरण बचाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल दिया जल और पर्यावरण बचाने का संदेश
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का सोमवार को आगाज हुआ। पहले दिन कहीं रैली निकाली गई तो कहीं जागरुकता गोष्ठियां हुई। सात दिनों तक शिविर में अलग-अलग गतिविधियों के जरिए छात्र-छात्राओं को सेवा कार्य से जोड़ा जाएगा।
शहर के राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अखिलेश्वर शुक्ल ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने शिविर में मिलने वाली सीख को जीवन में उतारने को प्रेरित किया। उद्घाटन अवसर पर स्वयं सेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विशिष्ट अतिथि अखिलेश गौतम रहे। अध्यक्षता डॉ. रागिनी राय व संचालन डॉ. संतोष कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. श्याम सुंदर उपाध्याय, सुधाकर मौर्य, संजय कुमार सिंह, आदि मौजूद रहे। तिलकधारी महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. वंदना सिंह ने शिविर का उद्घाटन किया। तीनों इकाई की छात्राओं ने श्रमदान कर परिसर की सफाई की। सड़क सुरक्षा माह के तहत रैली निकाली गई। लाइन बाजार, पुलिस लाइंस होते हुए रैली कॉलेज परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें डॉ. राजश्री सिंह, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. पूनम सिंह आदि शामिल रहीं। सिंगरामऊ: राजा हरपाल सिंह पीजी कॉलेज में शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने एनएसए की महत्ता बताई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदु प्रकाश सिंह ने सात दिनों की रुपरेखा रखी। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बृजेश सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. रवींद्र सिंह ने किया। करंजाकला: रामकिशुन सिंह महाविद्यालय का शिविर पंचायत भवन सिद्दिकपुर शुरू हुआ। महाविद्यालय के निदेशक गौरव सिंह मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ सिद्धार्थ शंकर सिंह, अजीत सिंह, श्याम बिहारी यादव, नीलेश पाठक, सुरेश यादव, स्वेक्षा प्रजापति आदि रहे। संचालन उर्वशी ने किया। महराजगंज: डॉ भीमराव आंबेडकर डिग्री कॉलेज केवटली में रासेयो के तहत छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली। रैली में जल व पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया गया। मिशन शक्ति के बारे में भी छात्राओं को बताया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक पूर्व विधायक उमाशंकर यादव, डायरेक्टर जय सिंह यादव आदि मौजूद रहे।