{"_id":"68a38e7837dd13439a0d62e8","slug":"memorandum-submitted-to-joint-magistrate-by-kisan-panchayat-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-139151-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जौनपुर में किसान पंचायत...ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, अन्नदाता बोले- कब मिलेगी उर्वरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जौनपुर में किसान पंचायत...ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, अन्नदाता बोले- कब मिलेगी उर्वरक
Tue, 19 Aug 2025 02:05 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:05 AM IST
सार
यूपी के जाैनपुर जिले में किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन साैंपा। अन्नदाताओं ने जल्द से जल्द निराकरण की मांग की।
विज्ञापन
किसान महिलाएं।
- फोटो : संवाद
विस्तार
तहसील परिसर में सोमवार को किसान पंचायत का आयोजन हुआ। बैठक के बाद संगठन के लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र जॉइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ को सौंपा है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि मंडी समिति मुंगराबादशाहपुर में हुए अतिक्रमण की समस्या का हल निकाला जाए, व्यापारियों और किसानों की संयुक्त बैठक बुलाई जाए, तहसील क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों में उर्वरक उपलब्ध कराई जाए, सतहरिया सीएचसी परिसर की खराब इंडिया मार्का टू हैंड पंप की मरम्मत कराई जाए।
इसके अलावा किसानों की अन्य समस्याओं के निराकरण करने की मांग उठाई गई। बैठक में गंगा प्रसाद, शिवशंकर, ऊषा, श्यामा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय बहादुर गौतम और संचालन राकेश चंद्र मौर्य ने किया।