फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mathura Vrindavan troupe will perform in the 187-year-old Ramlila

Jaunpur News: 187 साल पुरानी रामलीला में मथुरा वृंदावन की मंडली करेगी मंचन

Tue, 06 Oct 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mathura Vrindavan troupe will perform in the 187-year-old Ramlila
शाहगंज। नगर की 187 साल पुरानी ऐतिहासिक श्रीरामलीला बुधवार से शुरू होगी। रामलीला समिति की ओर से आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लीला मंचन में मथुरा-वृंदावन की मंडली भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन करेगी।
विज्ञापन

दशहरा मेले में 90 फीट ऊंचा और 25 फीट व्यास का रावण का पुतला आकर्षण का केंद्र रहेगा। समिति अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने बताया कि नगर की पुरानी परंपरा और संस्कृति के अनुरूप रामलीला का आयोजन कराया जा रहा है। लीला प्रमुख इंद्रनाथ पांडेय के अनुसार छह से 10 अक्तूबर, 14 से 19 अक्तूबर तथा 23 और 24 अक्तूबर तक गांधी नगर कटरेगंज में लीला मंचन होगा।
विज्ञापन

11 से 13 अक्तूबर तक नई आबादी रामलीला मैदान और 11 से 19 अक्तूबर तक पक्का पोखरा मैदान में शाम को रामलीला होगी। 20 अक्तूबर को होगा रावण दहन, विजयादशमी के दिन 20 अक्तूबर को तहसील मुख्यालय के पास स्थित रामलीला मैदान में लीला मंचन के बाद विशाल रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

90 फीट ऊंचे रावण के पुतले को तैयार कराया जा रहा है। दशहरा मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। 21 को भरत मिलाप, 23 को राज्याभिषेक 21 अक्तूबर को ऐतिहासिक भरत मिलाप होगा। रात करीब 12 बजे संगतजी मंदिर से श्रीराम का पुष्पक विमान नगर भ्रमण करते हुए पुराने चौक पहुंचेगा, जहां भरत मिलाप होगा। 23 अक्तूबर को श्रीराम का राज्याभिषेक और 24 अक्तूबर को शिकार लीला के साथ पुरस्कार वितरण समारोह होगा।
आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। लीला में शामिल होने वाले पात्र भी पूर्वाभ्यास में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed