फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman's in-laws stopped her from going inside the house

Jaunpur News: विवाहिता को ससुराल वालों ने घर के अंदर जाने से रोका

Sat, 07 Dec 2024 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Married woman's in-laws stopped her from going inside the house
विवाहिता अपने पिता के साथ शनिवार को ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने उसे घर में जाने से रोक दिया। इस पर विवाहिता ने हंगामा खड़ा कर दिया। मामला उमरी खुर्द गांव का है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। विवाहिता जिसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी।उमरी खुर्द निवासी राजकुमार शर्मा के पुत्र चंचल शर्मा की शादी 4 वर्ष पूर्व भदोही थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी शिव शंकर शर्मा की पुत्री राधा के साथ हुई थी। छह महीने बाद दोनों के बीच अनबन हो गई। मायके वाले मुंबई पहुंचे तो दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। विवाहिता ने पुलिस से शिकायत की कि पति आए दिन मारता पीटता था और उसे साथ रखना नहीं चाहता। दो वर्ष से मायके में रह रही है। शनिवार की सुबह पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed