{"_id":"65c12d3e58ca26a6250b2c1f","slug":"married-womans-body-found-entangled-in-fishermens-net-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-111748-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मछुआरों के जाल में फंसा मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मछुआरों के जाल में फंसा मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा श्मशान घाट के पास मछुआरों के जाल में सोमवार को एक महिला का शव फंसा देखकर सनसनी फैल गई। उसके गले में काला दुपट्टा लपेटा था। गले की नसें उभरकर लाल हो गईं थी। लोग हत्या कर शव फेंकने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। घंटों प्रयास के बाद शव का शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिलकिछा घाट पर मछुआरों ने रविवार की रात मछली पकड़ने के लिए नदी के आर-पार तक जाल फैलाया था। दूसरे दिन जाल उठाकर मछलियां निकाल रहे थे, तभी उनकी नजर जाल में फंसे विवाहिता के शव पर गई। पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। वह क्रीम कलर का सूट-सलवार पहने थी। गले में काला रंग का दुपट्टा था। बाएं हाथ में माॅम-डैड का गोदना गोदा था। मांग में सिंदूर भरा था। शव देख कयास लगाया गया कि शव 24 घंटों से अधिक समय से पानी में है। अंदेशा है कि महिला की गला कसकर हत्या के बाद शव पानी में फेंक दिया गया है।
थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के बाद ही घटना का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।