फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman's death in suspicious condition, in-laws said she committed suicide, her parents accused of murd

Jaunpur: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष ने कहा आत्महत्या की है, मायके वालों का हत्या का आरोप

Tue, 09 May 2023 12:34 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 09 May 2023 12:34 PM IST
सार

रंजीत गौतम फूलपुर में किसी कंपनी में काम करता है। उसकी पत्नी अपने गांव में सास ससुर व बच्चे के साथ रहती थी। सोमवार की रात में उसकी मौत हो गई। पति रंजीत ने पुलिस को बताया कि मोनिका ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। सुबह मौके पर पहुंचे मोनिका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Married woman's death in suspicious condition, in-laws said she committed suicide, her parents accused of murd
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में जलालपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में सोमवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने फंदा लगाकर जान देने की बात कही, लेकिन मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। मृतका की बहन ने थाने में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।राजेपुर गांव निवासी मोलई अपने पुत्री मोनिका की शादी आठ वर्ष पहले विशुन मझवारा निवासी रंजीत कुमार गौतम पुत्र कामता प्रशाद  के साथ किए थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: जेल में बंद गायक समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर फिर टली सुनवाई, सामने आई ये वजह
विज्ञापन

रंजीत गौतम फूलपुर में किसी कंपनी में काम करता है। उसकी पत्नी अपने गांव में सास ससुर व बच्चे के साथ रहती थी। सोमवार की रात में उसकी मौत हो गई। पति रंजीत ने पुलिस को बताया कि मोनिका ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। सुबह मौके पर पहुंचे मोनिका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। थाने पर मृतका की बहन ममता ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद ही मेरी बहन के ससुराल वाले शादी में दिए गए उपहार से संतुष्ट नही थे। इसी बात को लेकर बहन का शारीरिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न करते थे। इस बात को लेकर आपस में कई बार पंचायत हो चुकी है। ममता ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग किया। माेनिका को एक पुत्र और एक पुत्री है। इस मामले में थानाध्यक्ष जलालपुर रमेश यादव ने बताया की विवाहिता की मौत फंदे से लटकने से हुई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed