{"_id":"5f0757a08ebc3e63ba635856","slug":"married-woman-s-body-thrown-in-the-drain-fearing-murder-jaunpur-news-vns5349062155","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में फेंकी मिली विवाहिता की लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में फेंकी मिली विवाहिता की लाश, हत्या की आशंका
विज्ञापन
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के दीपापुर गांव में बुढ़िया माई तालाब से सटे नाले में बृहस्पतिवार की सुबह महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। नाले में पड़े शव को जानवरों ने क्षत-विक्षत कर दिया था। उसका एक हाथ कुछ दूर पर पड़ा था। काफी कोशिशों के बाद मृतका की पहचान वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के नन्हुआपुर निवासी गीता देवी के रुप में हुई। उसका मायका नेवढ़िया के तिलंगा गांव में है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को नाले में फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के पति और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
दीपापुर गांव के लोग बुढ़िया माई तालाब की ओर गए थे। वहां पास स्थित नाले में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को नाले से बाहर निकाला गया तो भीड़ में शामिल तिलंगा गांव निवासी रंजीत गौतम ने मृतका की पहचान अपनी बहन गीता देवी (40) के रुप में की। उसने बताया कि गीता की शादी बार्डर से सटे फूलपुर थाना के नन्हुआपुर गांव निवासी विजय गौतम से हुई थी। रंजीत के मुताबिक बुधवार की शाम ही बहन से फोन बात हुई थी, तब कुछ ठीक था। अचानक ऐसा क्या हुआ और उसका शव नाले तक कैसे पहुंचा समझ से परे है। थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि महिला के गले पर रस्सी का निशान है, इससे अनुमान है कि रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। शक के आधार पर पति और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।