फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman's body found hanging in room, dowry murder case against five including husband

कमरे में फांसी के फंदे पर मिला विवाहिता का शव, पति समेत पांच के खिलाफ दहेजहत्या का केस

Fri, 02 Jul 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging in room, dowry murder case against five including husband
आदमपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे पर लटकता मिला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रसैना गांव निवासी विजय बहादुर यादव की बेटी प्रतिमा (26) की शादी चार वर्ष पहले मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी विजय यादव के साथ हुई थी। मृतका के ससुराल वालों के मुताबिक प्रतिमा बृहस्पतिवार की रात अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर छत के चुल्ले के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर झूल गई। दरवाजा तोड़कर उसका शव नीचे उतारा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे मृतका के पिता विजय बहादुर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करते रहते थे। दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी पति के अलावा ससुर रामचंद्र, सास, ननद और जेठानी समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। सीओ एसपी उपाध्याय ने बताया कि हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed