फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman murdered for dowry, case registered

Jaunpur News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, मुकदमा दर्ज

Sat, 30 Mar 2024 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Married woman murdered for dowry, case registered
बरईपार। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के बंगालीपुर गांव में विवाहिता की मौत हो गई। मायका पक्ष ने दहेज क लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक तेजीबाजार थाना क्षेत्र के बंगालीपुर गांव निवासी समा(28) पत्नी अंजान का शव शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा महिला का शव बरामदे में रखा गया है। परिजनों ने बताया कि महिला का शव फंदे से लटकता मिला है। शव उतारकर रखा गया था। मृतका की पीठ पर चोट के निशान थे। पति पर पिटाई करने का आरोप है। ससुराल के लोगों ने इसकी सूचना समा के भाई को दी। सिकरारा के बिसावां निवासी भाई गुलहसन ने बताया कि बहन की शादी पांच साल पहले हुई थी। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इससे तंग आकर बहन ने मौत को गले लगा लिया। नायब तहसीलदार मछलीशहर महेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष तेजीबाजार उदय प्रताप सिंह व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की चार साल की बेटी है जिसका नाम ईनिमा है। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed