फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman hanged her life

विवाहिता ने फांसी लगा कर दी जान

Tue, 24 Mar 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Married woman hanged her life
खुटहन। थाना क्षेत्र के काजीशाहपुर गांव में सोमवार की रात एक विवाहिता ने घर के कमरे की छत में लगे हुक से साड़ी का फंदा बनाकर झूल गयी। मंगलवार की सुबह उसका शव हवा में झूलता हुआ पाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी।
विज्ञापन

काजीशाहपुर गांव निवासी दिनेश गौतम बंगलूरू में मजदूरी करता है। उसकी माता और पत्नी अनीता (45) अपनी तीन पुत्रियों के साथ गांव में रहती है। अनीता सोमवार की शाम खाने पीने के बाद कमरे में सोने चली गई। उसकी तीनों पुत्रियां उसकी सांस के साथ छप्पर में सो गई। मंगलवार की सुबह जब देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसकी बड़ी पुत्री मनीषा बाहर से दरवाजा पीटने लगी। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर खिड़की से झांक कर देखा तो उसके होस उड़ गये। वह शोर करते हुए दरवाजे की तरफ भागी। शोर सुनकर पास - पड़ोस के लोग जमा हो गये। दरवाजा तोड़ कर शव नीचे उतारा गया। घटना की सूचना पुलिस और उसके मायके वालों को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को लेकर मायका पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed