फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman gave up her child, her dead body found dead

दुधमुंहे बच्चे को छोड़ विवाहिता ने दी जान, फंदे पर लटका मिला शव.....

Sun, 21 Feb 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Married woman gave up her child, her dead body found dead
सुजानगंज (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में शनिवार की रात फंदे के सहारे फांसी पर विवाहिता का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता ने 13 दिन पहले एक पुत्र को जन्म दिया था। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। हालांकि मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने सास, ससुर समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

प्यारेपुर गांव निवासी गुलाब निषाद का विवाह वर्ष 2014 में जफराबाद के सुल्तानपुर गांव निवासी मंजू देवी (26) से हुआ था। पति मुंबई रहता है। उसे चार वर्ष की बेटी है। तेरह दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया। शुक्रवार को बच्चे की बरही मनाई गई थी। शनिवार की रात मंजू खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई। सुबह काफी देर तक न उठने पर परिवारवाले उसे जगाने पहुंचे तो कमरे में पंखे के सहारे लगे फंदे पर उसका शव लटक रहा था।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और विवाहिता के मायके वाले भी पहुंच गए। ससुरालवालों के मुताबिक विवाहिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसका इलाज स्वरूप रानी अस्पताल प्रयागराज से चल रहा था। डॉक्टर ने विवाहिता को अपने नवजात को स्तनपान न कराने की सलाह दी थी, जिसके बाद विवाहिता परेशान थी। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें अपनी मौत का किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है। हालांकि बाद में पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मृतका के पिता राजकुंवर की तहरीर पर सास, ससुर, जेठ जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सुसाइड नोट की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed