{"_id":"6455442a644db65fd600a338","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-jaunpur-news-c-20-1-189789-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
- सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जेठपुरा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जेठपुरा गांव में एक विवाहिता की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई व परिवार के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।
जेठपुरा गांव निवासी नीतू (35) पत्नी राममिलन की बृहस्पतिवार की रात पति से अनबन हो गई। इसके बाद बच्चे राज (12), शीतल (8), बेटी तिवारी (5) के साथ अपने कमरे में चली गई। पति परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सो रहा था। भोर में परिवार के अन्य लोगों ने आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। लोगों ने धक्का देकर दरवाजा खोला तो अंदर का मंजर देख लोग दंग रह गये। नीतू फंदा लगा ली थी। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनकर मायके सिकरारा थाना क्षेत्र के कुरनी गांव से काफी संख्या में लोग जेठपुरा गांव पहुंच गए। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर बहन की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। भाई ने बताया कि नीतू की ससुराल से रात में फोन आया था। फोन पर बताया गया कि नीतू की तबीयत खराब है। आरोप लगाया कि ससुराल के लोग किसी न किसी बात को लेकर हर रोज प्रताड़ित करते थे।इस मामले में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। बाकी मामले की जांच की जा रही है।