फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman dies due to suspected poisoning

संदिग्ध हाल में जहर खाने से विवाहिता की मौत

Sat, 02 May 2020 09:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies due to suspected poisoning
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के तरती (मिशिरपुर) गांव में शनिवार को संदिग्ध हाल में जहर के सेवन से विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने दहेज के लिए जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

तरती (मिशीरपुर) गांव निवासी जितेंद्र मिश्रा पुत्र रामआसरे मिश्रा की शादी पांच वर्ष पूर्व वाराणसी के फूलपुर थाना अंतर्गत नीमईच (अधियारीपुर) गांव निवासी प्रदीप तिवारी उर्फ नागेंद्र की पुत्री रुचि (30) से हुई थी। विवाहिता के ससुर रामआसरे के मुताबिक शनिवार की दोपहर में खाना बनाने के दौरान रुचि का घरवालों से विवाद हुआ था। इसके बाद वह कमरे में गई और जहर खा लिया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं विवाहिता के चाचा संजय तिवारी ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि ससुराल के लोग चार पहिया गाड़ी और तीन लाख रुपये नकद के लिए बराबर दे रहे थे। मांग पूरी न करने में असमर्थता जताने पर उन्होंने रुचि को जहर देकर मार दिया। सइूचना पाकर एएसपी ग्रामीण संजय राय, सीओ मड़ियाहूं विजय सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजनारायण चौरसिया ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन के बाद संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कुएं में मिली अधेड़ की लाश
सुईथाकला। थाना क्षेत्र के डेहरी (मियांपुर) गांव में शनिवार की शाम सिवान में नहर किनारे कुएं में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। काफी कोशिशों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया व चौकी प्रभारी सराय मोहिऊद्दीनपुर विवेक कुमार तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि शव चार-पांच दिन पुराना लग रहा है। मृतक के शरीर का लुंगी व नीले रंग का शर्ट था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed