{"_id":"69e674b39d42e8399f084935","slug":"married-woman-dies-dowry-death-alleged-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-153766-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: विवाहिता की मौत हुई दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: विवाहिता की मौत हुई दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के चित्तापुर (धनेथू) गांव में रविवार रात करीब 8 बजे विवाहिता लक्ष्मी पटेल की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या तथा दहेज उत्पीड़न की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली।
थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि थाना क्षेत्र के शेखूपुर (सहिजनी) गांव निवासी शिव आधार पटेल ने अपनी पुत्री लक्ष्मी पटेल की शादी करीब 7 वर्ष पहले अजय पटेल के साथ की थी। शादी में दो लाख रुपये, मोटर साइकिल और सोने की चेन, अंगूठी आदि सामान दिया था। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष चारपहिया गाड़ी की मांग कर रहा था। कई बार पिता ने समझाने का प्रयास किया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
मांग पूरी न होने पर लक्ष्मी को प्रताड़ित किया जाने लगा। लक्ष्मी की दो बेटी पांच साल की नित्या और तीन साल की नव्या है। रविवार की रात लगभग 8 बजे लक्ष्मी की मौत की सूचना उसके मायके सहिजनी गांव पहुंची।
विज्ञापन
शिव आधार पटेल ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए मार दिया गया। लक्ष्मी को पति अजय, सास सुमित्रा, ससुर लालचंद्र, देवर मोहित आए दिन दहेज के लिए पीटते थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पति अजय पटेल, सास सुमित्रा देवी, ससुर लालचंद्र पटेल, देवर मोहित पटेल के खिलाफ दहेज हत्या तथा दहेज उत्पीड़न की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।