{"_id":"663b55ff353dc1cb2606248f","slug":"married-woman-dead-body-found-hanging-case-registered-against-in-laws-for-dowry-death-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
Wed, 08 May 2024 04:07 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 08 May 2024 04:07 PM IST
सार
जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के मठिया मढ़ी गांव में एक विवाहिता का शव उसके ससुराल में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के मठिया मढ़ी गांव में एक विवाहिता का कमरे में फंदे से लटकता शव मिला। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
मृतका के पिता श्याम अवध यादव निवासी नई कोट बहदिया थाना खानपुर गाजीपुर ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी पुत्री सोनी (24) की शादी 2019 में अजीत यादव पुत्र राजेंद्र यादव निवासी मठिया मढ़ी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए बेटी को पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी सभी प्रताड़ित करते थे, जिसके कारण उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अजीत यादव, सास राजमती देवी, ससुर राजेंद्र यादव, जेठ सुनील यादव, जेठानी सोनी देवी, देवर अखिलेश यादव के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, गाली-गलौज, गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है। मृतका का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहता है, इनकी एक डेढ़ साल की बच्ची है।
विज्ञापन
क्या कहती है पुलिस
इस बाबत चंदवक थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर सास, ससुर समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।