फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Market opened after captive, heavy jam continued throughout the day, townspeople kept moaning

बंदी के बाद खुला बाजार,दिन भर लगा रहा भीषण जाम, कराहते रहे शहरवासी

Mon, 10 Jan 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Market opened after captive, heavy jam continued throughout the day, townspeople kept moaning
कोतवाली चौराहे पर लगा भीषण जाम। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। रविवार बंदी के बाद सोमवार को बाजार और कार्यालय खुलने से दिन भर शहर भीषण जाम से जकड़ा रहा, जिससे शहरवासी कराह रहे थे। घंटों जाम में फंसने से लोग जरूरी काम नहीं कर पाए। वहीं समय भी बर्बाद होता है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के ओलंदगंज, कोतवाली, सब्जीमंडी, लाइन बाजार, सुतहट्टी, भंडारी, चहारसू, सद्भावना, फल मंडी, बदलापुर पड़ाव व कचहरी चौराहा आदि स्थानों पर भीषण जाम लगा रहा, जिससे लोग दिन भर जुझते रहे। वहीं चौराहों व तिराहों पर मौजूद यातायात पुलिस व होमगार्ड तमाशबीन खड़े होकर देख रहे थे।
विज्ञापन

सवा तीन लाख आबादी वाले शहर में जाम लगना अब आम बात हो गई है। कारण शहरवासियों के अलावा अपनी समस्याओं का निस्तारण कराने और सामानों की खरीदारी करने के लिए हजारों लोग ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं, लेकिन पार्किगिं नहीं होने से लोग सड़क की पटरियों पर ही अपने वाहन खड़ा कर सामानों की खरीदारी करते हैं। वहीं, फुटपाथों पर ठेले-खमोचे वाले भी अपनी-अपनी दुकान सजाकर कब्जा किए रहते हैं। इससे आए दिन जाम लगा रहता है। रविवार को बंदी रहने के कारण सोमवार को दिनभर शहर भीषण जाम से जकड़ा रहा। वाहन भी रेंगते हुए चल रहे थे। घंटो जाम में फंसने के बाद लोग बाहर निकल पाते थे, जिससे समय अधिक लगने से कई लोगों को बिना अपना काम किए ही वापस लौटना पड़ा। अब उनको अपना काम करने के लिए फिर दूसरे दिन शहर आना पड़ेगा। वहीं कई लोग समय से अपना काम नहीं कर पाए, जिससे उनको काफी दिक्कत का समाना करना पड़ रहा है। ऐसे में उनको आर्थिक चपट भी लगती है।
विज्ञापन

शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए तैयारी की जा रही है। इसके लिए पार्किगिं सहित पटरी दुकानदारों को दुकान लगाने के लिए नियत स्थान भी चिह्नित किए जा रहे हैं, जिसके बाद काफी हद तक शहर को जाम से मुक्ति मिल जाएगी। - अनिल अग्निहोत्री, नगर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed