{"_id":"6712c2fbf6d46591aa060d36","slug":"many-trains-will-not-pass-through-janghai-station-jaunpur-news-c-193-1-jon1003-123719-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जंघई स्टेशन से नहीं गुजरेंगी कई ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जंघई स्टेशन से नहीं गुजरेंगी कई ट्रेनें
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन में नॉन इंटरलाॅकिंग कार्य के चलते जंघई स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है जबकि कुछ के रूट डायवर्ट किए गए हैं। कुछ जंघई से होकर दूसरे रास्ते से अपने गंतव्य को जायेंगी।
19 अक्तूबर को मऊ से लोकमान्य तिलक टर्मिनल को जाने वाली ट्रेन जंघई नहीं आएगी बल्कि यह ट्रेन जौनपुर से बनारस होकर जायेगी। 19 से 21 अक्तूबर तक छपरा से दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस, बनारस से जौनपुर होकर तथा 19 से 20 अक्तूबर तक गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल गोदान एक्स्प्रेस जंघई आयेगी जो उन्नाव- कानपुर के रास्ते होकर जायेगी।
इसी तरह 19 से 21 अक्तूबर तक छपरा से लोकमान्य तिलक गोदान एक्सप्रेस उन्नाव -कानपुर के रास्ते होकर जंघई जायेगी। 19 से 21अक्तूबर तक बलिया से लोक मान्य तिलक जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस जंघई आयेगी जो लखनऊ-कानपुर के रास्ते जायेगी। इसी रास्ते से 19 से 20 अक्तूबर तक लोकमान्य तिलक बलिया जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस आयेगी।19 अक्तूबर को गाजीपुर सीटी से आनन्द विहार टर्मिनल जाने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस जंघई आयेगी पर फाफामऊ से उन्नाव होते हुए जायेगी इसी रास्ते से 18 अक्तूबर को 22434 सुहेलदेव एक्सप्रेस का आगमन होगा।
विज्ञापन
19 से 21 अक्तूबर तक बनारस से ग्वालियर बुन्देलखण्ड जंघई नहीं आयेगी। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस 19 से 20 अक्तूबर तक जंघई नहीं आयेगी। 20 अक्तूबर को हावडा से नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस जंघई नहीं आयेगी। 19 अक्तूबर को गोरखपुर से एलटीटी रत्नागिरी एक्सप्रेस जंघई आयेगी लेकिन लखनऊ-कानपुर के रास्ते होकर जायेगी। 20 अक्तूबर को गाजीपुर से बांद्रा एक्सप्रेस जंघई आएगी लेकिन फाफामऊ- उन्नाव के रास्ते होकर जायेगी। यही ट्रेन वापसी में 20 अक्तूबर को गाजीपुर बांद्रा एक्सप्रेस उन्नाव फाफामऊ होकर जंघई आयेगी। 19 अक्तूबर को बनारस से ओखा एक्सप्रेस जंघई आयेगी लेकिन प्रयागराज न जाकर लखनऊ-कानपुर से होकर जाएगी।
जंघई के स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि प्रयागराज में नॉन इण्टरलॉकिंग के कार्य के चलते कुछ ट्रेनें जंघई नहीं आयेंगी तो कुछ ट्रेनें जंघई आकर दूसरे रास्ते से जायेंगी।