फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Many poles broken by storm, 24 hours of electricity stalled

आंधी से टूटे कई पोल, 24 घंटे ठप रही बिजली

Sun, 31 May 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Many poles broken by storm, 24 hours of electricity stalled
जौनपुर। शनिवार की देर शाम आई आंधी से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। जगह-जगह पोल टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। खेती किसानी आदि का कार्य प्रभावित हुई। वहीं गर्मी व उमस से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

तेज आंधी से शहर के फीडर नंबर दो के क्षेत्रों में कई स्थानों पर पोल टूट कर गिर गए। जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग के पास दो पोल, जफराबाद थाना के पास एक पोल, सिंह कोल्ड स्टोरेट के पास दो पोल सहित अन्य स्थानों पर पोल टूट गया है। पोल टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। हालत यह है कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग अपने मकानों की छतों पर टहल कर रात गुजारा। वहीं गर्मी व उमस के कारण लोग परेशान रहे। पानी के लिए भी लोग इधर उघर भटकने को विवश हुए।बिजली नहीं रहने लोगों की दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित रही। बिना स्नान किए लोग अपने-अपने कामों पर जाने को विवश हुए। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन नजम अहमद ने बताया कि पोल टूटने से फीडर नंबर दो के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है। नया पोल लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जा रही है।
विज्ञापन

बिजली गिरने से महिला झुलसी
मीरगंज। क्षेत्र के रामगढ़ गांव में शनिवार की शाम बिजली गिरने महिला झुलस गई। वहीं पांच मवेशियों की मौत हो गई। रामगढ़ गांव निवासी देवराज यादव के घर के बाहर पशु बंधे। उनकी पत्नी चमेला देवी पशुओं का दूध निकाल रही थी। इसी दौरान अचानक बिजली गिरने से चमेला देवी (50) झुलस गईं। चार पशुओं की मौत हो गई। चमेला देवी को मछलीशहर सीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर, कसेरवा गांव के अशोक पांडेय की दो गाय की बिजली गिरने से मौत हो गई। जिले की सीमा से सटे प्रयागराज के सरायममरेज थाना अंतर्गत बघेड़ी गांव में राहुल बनवासी 16 की बिजली गिरने से मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed