सोनभद्र: खेत से घास लाने गए किसान की करंट से मौत, मचा कोहराम
सोनभद्र जिले के कोना क्षेत्र में आंधी-बारिश की वजह से खेत में बिजली का तार टूटकर गिर गया था। जिस पर करंट दौड़ रहा था। खेत से घास लाने गया किसान उसकी चपेट में आ गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र के कस्बा कोन में बुधवार की देर शाम खेत घास लाने खेत की ओर गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। रास्ते में बिजली का तार टूटकर गिरा था। किसान इसकी चपेट में आ गया। देर रात परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोन गांव निवासी राजकिशोर पटेल(55) हर दिन की तरह बुधवार की शाम पत्नी के साथ घास काटने अपने खेत की ओर गया था। घास काटने के बाद बोझ पत्नी के सिर पर लादकर घर जाने को कहा।
ये भी पढ़ें- बारिश बनी आफत: जौनपुर में कई जगह गिरे कच्चे मकान, मलबे में परिवार के पांच लोग दबे, बेटी और माता-पिता की मौत, एक महिला की भी जान गई
राजकिशोर ने खुद थोड़ी देर बाद आने की बात कही। पत्नी के घर पहुंचने के काफी देर बाद भी राजकिशोर नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। खेत की ओर गए तो रास्ते में राजकिशोर मृत हाल में पड़ा था। उसका पैर बिजली के तार में फंसा था। आंधी-बारिश के दौरान पोल से टूटकर तार नीचे गिर गया था।
ये भी पढ़ें- दर्दनाक: बलिया में घर से खेलने निकले बच्चों का गड्ढे में उतराया मिला शव, दोनों घर की इकलौती संतान थे
परिजन शव लेकर घर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मृतक के पुत्र शेर सिंह के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लाइट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।