फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   manrega act

कानून के बाद भी नहीं मिला सौ दिन का रोजगार

Sun, 01 May 2016 07:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 01 May 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
manrega act
मौके पर नहीं मिले मनरेगा के तहत किए कार्य - फोटो : अमर उजाला
 महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) भी मजदूरों की दशा नहीं बदल सका। मनरेगा के तहत पंजीकृत श्रमिकों को साल में सौ दिन का रोजगार देने का सपना जरूर दिखाया गया पर तीन लाख जॉब कार्ड धारकों में से महज 6751 श्रमिकों को छोड़ किसी को भी सौ दिन का रोजगार नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


खून, पसीना बहाकर परिवार चलाने वाले श्रमिकों की बेहतरी के लिए शुरू की गई केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से जिले के मजदूरों को कोई खास लाभ नहीं मिल सका है। हालांकि अफसरों का दावा है कि महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून मांग आधारित कार्यक्रम है। जो लोग काम की मांग करेंगे उन्हीं को रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में जॉबकार्ड धारकों की संख्या 302778 है। अफसरों का दावा है कि वर्ष 2015-16 में  वैसे तो 107838 को रोजगार दिया गया है। लेकि न सौ दिन का रोजगार सिर्फ 6751 को ही दिया जा सका।  जबकि शहर के लेबर चौराहों पर प्रतिदिन श्रमिकों की भीड़ देखी जा सकती है। कोई ऐसा दिन नहीं होता कि जब घर से काम पाने की लालच में शहर आने वाले 50 से अधिक श्रमिकों को कोई काम नहीं मिलता और उन्हें मायूस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed