फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Manbandos taunted the teacher in school

स्कूल में शिक्षिका पर मनबढ़ों ने ताना तमंचा

Thu, 24 Dec 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Manbandos taunted the teacher in school
खुटहन। प्राथमिक विद्यालय डिहिया प्रथम में तैनात एक शिक्षिका ने बृहस्पतिवार को स्कूल में घुसकर बाइक सवार दो युवकों पर असलहा दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात शिखा सिंह का आरोप है कि वह स्कूल के कार्यालय में अकेली बैठी थीं। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। अपने बच्चे का कक्षा 6 में प्रवेश करने को कह रहे थे। शिखा ने प्राथमिक विद्यालय में सिर्फ पांचवीं तक की ही कक्षाएं चलने की दलील देते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जाने को कहा तो युवक कहासुनी करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने तमंचा निकाल उसकी कनपटी पर लगा दिया। वह भयभीत होकर जोर जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर दूसरे कमरे में बैठे अन्य शिक्षक भी उस ओर दौड़े। उन्हें आता देख आरोपी फरार हो गए। इस बाबत एसओ विजय शंकर सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। उधर, शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार यादव ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed