फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Man dies after being hit by train

Jaunpur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 28 Mar 2024 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खंभौरा गांव में रेलवे क्राॅसिंग पर बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

राजेपुर गांव निवासी दिनेश राम (35) पुत्र शंकर उर्फ बैजूराम मंगलवार की रात घर से कहीं गया था। सुबह वाराणसी फैजाबाद रेल प्रखंड पर मिहरावां रेलवे स्टेशन के दक्षिणी आउटर सिग्नल खंभौरा रेलवे क्राॅसिंग पर ग्रामीणों ने ट्रेन से कटा एक शव देखा। शिनाख्त दिनेश राम के रूप में की गई। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही शंकर व उसके परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं गांव के लोग स्तब्ध हैं। जीआरपी पुलिस निरीक्षक केके कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

तीन बेटों की ट्रेन से कटकर हुई मौत
इसके पूर्व शंकर के चार बेटों में सबसे बड़े बेटे मोहन की मौत 10 साल पहले तो दूसरे बेटे करिया की मौत भी पांच साल पहले ट्रेन से कटकर हो चुकी है। अब तीसरे बेटे दिनेश की मौत से परिवार सदमे है। चौथा बेटा गुड्डू वाराणसी में शिक्षक है। सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की है कि तीनों भाइयों की 10 वर्षों में एक ही स्थान पर ट्रेन से कटकर मौत हुई। पूर्व में ट्रेन से कटकर मरने वाले में मोहन व करिया अविवाहित रहे लेकिन दिनेश कुमार की पत्नी व दो संताने हैं। बूढ़े मां-बाप भाई गुड्डू का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों की परवरिश को लेकर गांववाले चिंतित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed