{"_id":"de07b28c121ce6d071928d6adcb87ed5","slug":"man-beaten-brutualy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद युवक को पीटकर किया अधमरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के बाद युवक को पीटकर किया अधमरा
संवाददाता थानागद्दी।
Updated Thu, 08 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदवक थाना क्षेत्र के रतनूपुर बाजार में बुधवार को बाइक की चपेट में आने से बालिका के घायल होने के बाद उसके परिवार वालों ने बाइक सवार युवक को पीट पीट कर अधमरा कर दिया। युवक को गंभीर हालत में एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। युवक की पिटाई के विरोध में लोगों ने विशुनपुर चंदवक मार्ग पर जाम लगा कर हंगामा किया। करीब तीन घंटे बाद एसडीएम और सीओ ने समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर रास्ता साफ कराया।
चंदवक थाना क्षेत्र के विशुनपुर निवासी दीपक राजभर अपनी पत्नी नीलम के साथ कहीं जा रहा था। बाइक से वह रतनूपुर बाजार के पास पहुंचा था तभी एक बच्ची बोलेरो से उतरकर सड़क पार करने के दौरान उसकी बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। बाइक सवार दीपक को बच्ची के परिवार वालों ने पीट पीट कर अधमरा कर दिया। उधर दीपक के गांव में अफवाह फैल गई की उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद गांव वाले लाठी डंडा लेकर दयाशंकर राजभर, गुलाब राजभर, करन राजभर, जियालाल राजभर के नेतृत्व में गांव की तमाम महिलाएं और बच्चे रतनूपुर बाजार पहुंच गए जहां पिटाई करने वाले आरोपियों के दूकान के सामने जाम लगा दिया। ग्रामीण जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर एसडीएम सुशील लाल श्रीवास्तव और सीओ जटाशंकर राव, एसओ फरीद अहमद सिद्दीकी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तीन घंटे तक चले जाम में फंसकर स्कूली बच्चे और लोग काफी परेशान हुए। गंभीर रूप से घायल दीपक राजभर का इलाज एक नर्सिंगहोम में चल रहा है।