फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Malhani's crown on whose head, will be decided today

मल्हनी में किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज.

Mon, 09 Nov 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Malhani's crown on whose head, will be decided today
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में जनता का रुझान सुबह नौ बजे से मिलने लगेगा। चौकियां स्थित नवीन मंडी समिति परिसर में मंगलवार को सुबह आठ बजे से पोस्टल मतों की गिनती के साथ मतगणना की शुरुआत होगी। उसके बाद पांच बूथों की वीवी पैट की पर्चियों का ईवीएम के वोटों से मिलान किया जाएगा। 21 टेबल पर 26 राउंड में वोटों की गिनती होगी। उधर, प्रत्याशी भी जनता का फैसला जानने के लिए बेताब हैं। दिन भर एजेंटों को सहेजने में लगे रहे।
विज्ञापन

सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे पारसनाथ यादव के निधन से रिक्त हुई मल्हनी विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को मतदान हुआ था। 56.73 फीसदी मतदान हुआ है। कुल 365013 मतदाताओं में से 207089 ने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसमें 101979 महिला और 105110 पुरुष मतदाता शामिल हैं। कुल 16 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा के मनोज सिंह, सपा के लकी यादव, बसपा से जयप्रकाश दुबे, कांग्रेस से राकेश मिश्र और निर्दल उम्मीदवार के रुप में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के बीच ही मुख्य संघर्ष माना जा रहा है। राजनीति के पंडितों का मानना है कि असल लड़ाई सपा, भाजपा और निर्दल उम्मीदवार धनंजय के बीच में ही है। बसपा और कांग्रेस को मिलने वाले वोट भी परिणाम को प्रभावित करेंगे। सबके अपनी-अपनी अटकलें और अपने-अपने तर्क हैं। मतगणना के बाद इलाके अटकलों और अफवाहों पर विराम लग जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासन ने मतगणना के लिए नवीन मंडी स्थल में 21 टेबल लगाए हैं। एक अन्य टेबल रिटर्निंग आफिसर के लिए होगा। प्रत्येक टेबल पर चार-चार कर्मचारियों की तैनाती की गई है। रिटर्निंग ऑफिसर नीतीश कुमार के मुताबिक सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। दोपहर तक परिणाम घोषित होने का अनुमान है। गणना स्थल पर किसी को भी माचिस, मोबाइल फोन, कैमरा, सिगरेट, तंबाकू आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण: बिना किसी दबाव में करें गिनती
जौनपुर। मतगणना कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में सोमवार को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें सावधानी के साथ मतों की गिनती करने की हिदायत दी गई।
प्रशिक्षक सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि गणना पर्यवेक्षक ईवीएम आने के बाद एजेंटों को उसका एड्रेस टैग दिखाएंगे। उनकी संतुष्टि के बाद सील तोड़कर कंट्रोल यूनिट को बाहर निकाला जाएगा। उसके बाद कंट्रोल यूनिट पर लगी सील दिखाकर एजेंटों को संतुष्ट करें। उसके बाद गणना शुरू की जाए। परिणाण बटन दबाकर हर प्रत्याशी का वोट उन्हें दिखाएं। पर्यवेक्षक और माइक्रो ऑब्जर्वर अपनी टेबल का गणना का परिणाम लिखकर रिटर्निंग अफसर और ऑब्जर्वर को सौंप दें। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि गणना पर्यवेक्षक धैर्य से काम करें। निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम करना जरूरी है। किसी तरह के दबाव में न आएं। एसपी ने कहा कि पुलिस की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। प्रवेश द्वार पर चेकिंग कराई जाएगी। किसी भी प्रकार की समस्या से निपटने के लिए पुलिस बल हमेशा तत्पर है। इस मौके पर सामान्य प्रेक्षक आर. गिरजा, एडीएम रामप्रकाश, आरओ नीतीश कुमार आदि मौजूद रहे।

विजय जुलूस नहीं निकाल पाएंगे
जौनपुर। सामान्य प्रेक्षक आर. गिरजा, डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसपी राजकरन नय्यर ने सोमवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। गणना की तैयारियों व सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जिले में धारा 144 लागू है। मतगणना के बाद विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है। सुरक्षा के मद्देनजर मंडी बंद रहेगी। डीएम ने निर्देश दिया कि मतगणना स्थल के बाहर कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाए। हर आने-जाने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी है। वहां सैनिटाइजर की व्यवस्था भी रहनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम रामप्रकाश, रिटर्निंग ऑफिसर नीतीश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed