फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Make the stop power theft campaign more effective: M. Devraj

बिजली चोरी रोको अभियान को और प्रभावी बनाएं : एम. देवराज

Fri, 21 Jul 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Make the stop power theft campaign more effective: M. Devraj
कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने विद्युत अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विद्युत कर्मियों को निर्देश दिया है कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए चलाए जा रहे विद्युत चोरी रोको अभियान को और प्रभावी बनाएं।
विज्ञापन

राजस्व वसूली एवं बिजली चोरी रोककर ही प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है। कहा कि विद्युत निगमों का घाटा लगातार बढ़ रहा है, जो कि एक लाख करोड़ से अधिक है। भारत सरकार ने नियम कड़े कर दिए हैं। बिजली तभी खरीद सकते हैं, जब समय से मूल्य अदा करेंगे। इसलिए राजस्व वसूलने में और प्रयास तेज किए जाएं। माइक्रो लेवल पर मानीटरिंग करें, जिससे राजस्व बढ़ेगा। उन्होंने बिल सही करने, समय पर वितरण करने लिए निर्देश दिए। कहा कि यदि बिल गलत है तो उपभोक्ता जमा नहीं करेंगे। रीडिंग का सही बिल सबको मिले यह अवर अभियंता, उपकेंद्र अधिकारी और अधिशासी अभियंता की जिम्मेदारी हैं। फर्जी बिलिंग न हो, बिल रिवीजन जहां अधिक हो उसको भी चेक करें। ट्रांसफार्मर का रखरखाव ठीक से किया जाए। तेल की कमी न हो। ओवरलोडिंग न हो और नए कनेक्शन देने के पूर्व ओवरलोडिंग न बढ़े। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता को फोन से बताया जाए कि बिल जमा करें वरना बिजली कट जाएगी। यदि बिजली का मूल्य नहीं वसूला जाएगा तो बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं चल पाएगी। कहा कि यदि किसी की लापरवाही से ट्रांसफार्मर जलेगा तो उसी से वसूली होगी। ट्रांसफार्मर न जले, इसके लिए सावधानी बरती जाएं। सभी मानकों का प्रयोग करे। उन्होंने ने सावन के धार्मिक आयोजनों तथा कांवड़ यात्रा को देखते हुए विशेष सावधानी के भी निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी और कार्मिक अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण पर रहें। सड़क के किनारे खंभे और लाइनें तय मानक के अनुरूप हों। जिससे कोई दुर्घटना आदि न हो। इस मौके पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पूर्वांचल डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार व जिले के विद्युत अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed