{"_id":"5e7266998ebc3e75db266863","slug":"make-schools-and-colleges-closed-in-every-situation-dm-said-jaunpur-news-vns5165502132","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल-कॉलेज कराएं हर हाल में बंद, बोले डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल-कॉलेज कराएं हर हाल में बंद, बोले डीएम
विज्ञापन
43- कलेक्ट्रेट सभागार में कोरोना वायरस के सम्बंध में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम दिनेश कुमार ?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट सहित सभी एसडीएम को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में जांच कर लें कि कोई भी कोचिंग या स्कूल अभी भी चला रहा हो तो उसे हर हालत में बंद कराया जाए। सभी राजस्व न्यायालय को निर्देश दिया है कि अगर वादकारी किसी मुकदमा में नहीं आता है तो उसके वाद में कोई विपरीत आदेश उसकी अनुपस्थिति के कारण ना किया जाए। डीएम ने सभी अधिवक्ताओं का आह्वान किया है कि वह अपने वादकारी को सूचित कर दें कि उन्हें दो अप्रैल तक न्यायालय में आने की आवश्यकता नहीं है। उनकी अनुपस्थिति में वाद में कोई विपरीत आदेश उनके विरुद्ध नहीं किया जाएगा। डीएम ने कहा कि शिकायतकर्ता भी अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होने के बजाय सीधे ऑनलाइन शिकायत अपनी दर्ज करा सकते हैं। अतिआवश्यक मामलों में ही शिकायकर्ता उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराएं।
जिला अस्पताल में देखी तैयारियां
जौनपुर। डीएम-एसपी ने मंगलवार की रात कोरोना वायरस से संबंधित स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अस्पताल में जांच के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएमओ डॉ.रामजी पांडेय को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त स्वास्थ्य केंद्रों में ऐसे मरीजों के रखरखाव के लिए सारी व्यवस्था एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता रखा जाए। अस्पताल परिसर में कोरोना के लक्षण, पहचान व बचाव हेतु बैनर, पोस्टर व पंपलेट आदि लगाया जाए।
अधिवक्ताओं ने की कोर्ट में अवकाश की मांग
जौनपुर। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए न्यायालय को बंद करने का प्रार्थना पत्र बार के अध्यक्ष को दिया है। बार के पदाधिकारियों ने जिला जज से मिलकर यह ज्ञापन सौंपा। दीवानी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजनाथ पाठक और प्रभारी मंत्री अरविंद कुमार तिवारी को अधिवक्ता प्रवीण सिंह सोलंकी, हिमांशु श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, सूर्यमणि पांडेय, सत्येंद्र सिंह, विनय सिंह, प्रशांत पंकज श्रीवास्तव आदि ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन दिया था। उनका कहना है कि न्यायालय में पेशी के वक्त काफी भीड़ न चाहते हुए भी इकट्ठा हो जाती है। लोग अपना बचाव करने में अक्षम हो जाते हैं। कोर्ट में न आने पर न केवल वकीलों व वादकारियों की बल्कि न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों के जीवन की सुरक्षा हो सकेगी। अधिवक्ताओं के प्रस्ताव को बार पदाधिकारियों ने जिला जज को देकर अवकाश घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
आदेश के बाद भी खुले रहे कई स्कूल
मुफ्तीगंज। कोरोना वायरस को देखते हुए विद्यालयों में छुट्टी के आदेश के बाद भी क्षेत्र में कुछ शिक्षण संस्था खुले रहे। अभिभावक न चाहते हुए भी अपने नौनिहालों को शिक्षण संस्थानों में भेजने को विवश हो रहे हैं। उन्हें कोरोना वायरस से ज्यादा शिक्षण संस्थानों में लगाई जाने वाली पेनाल्टी का भय सता रहा है। इसमें इंटर कॉलेज पेसारा, सरस्वती शिशु मंदिर शिवनगर, निजी मिडिल स्कूल मुफ्तीगंज आदि संस्थाएं बुधवार को खुली रही। बीईओ संजय कुमार यादव का कहना है कि एक भी विद्यालय खुला पाया जाएगा तो उसके खिलाफ जांच कर सख्त कार्यवाई की जाएगी।