{"_id":"60eb35f28ebc3ec75d6f4bf7","slug":"make-dug-roads-in-15-days-or-else-there-will-be-fir-jaunpur-news-vns59991728","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोदी गई सड़कें 15 दिन में बनाएं वरना होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोदी गई सड़कें 15 दिन में बनाएं वरना होगी एफआईआर
विज्ञापन
जौनपुर। बारिश में खोदी गई सड़कों के कारण शहरवासियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, लोग आराम से आवागमन कर सके, इसके लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वार्मा ने संबंधित कार्यदायी संस्था जल निगम और कंस्ट्रक्शन कंपनी को अंतिम नोटिस जारी किया है। इसमें 15 दिन के अंदर सीवर पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गए प्रमुख सड़कों को ठीक करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही ऐसा नहीं करने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी भी दी गई है।
शहर में सीवर पाइप लाइन डालने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था जल निगम को दी गई है। जल निगम की ओर से सीवर पाइप लाइन डालने की जिम्मेदारी टेक्नो क्राप्ट कंस्ट्रक्शन कंपनी को दी गई है। इस कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से अभी तक 10 मोहल्लों सहित तीन प्रमुख सड़कों की खोदाई कर सीवर पाइप लाइन डालने का कार्य किया गया है। जिसमें तारापुर कालोनी, सहकारी कालोनी, मियांपुर, जजेज कालोनी, हुसैनाबाद सहित 10 कालोनियों में सीवर पाइप डालने का कार्य किया गया है। उधर, शहर की प्रमुख सड़कों में शुमार जोगियापुर से कलेक्ट्रेट, रोडवेज और टीडी कॉलेज रोड पर सीवर पाइप डालने का कार्य करीब छह माह पहले किया जा चुका है। सीवर पाइप लाइन डालने के दौरान ये प्रमुख सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। अभी सिर्फ जोगियापुर से कलेक्ट्रेट तक खोदी गई सड़कों को ही बनाने का कार्य चल रहा है। रोडवेज व टीडी कॉलेज रोड अभी तक क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच अक्सर बारिश भी हो रही है। जिससे सड़कों की हालत और खराब हो गई है। लोग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने कार्यदायी संस्था जल निगम और सीवर पाइप डालने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी को शनिवार को अंतिम नोटिस जारी किया है। अपर जिलाधिकारी भू राजस्व राज कुमार द्विवेदी का कहना है कि डीएम की ओर से कार्यदायी संस्था और सीवर पाइप डालने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी अंतिम नोटिस जारी किया गया है। इसमें कार्यदायी संस्था जल निगम और कंस्ट्रक्शन कंपनी टेक्नोक्राप्ट को 15 दिन के अंदर खोदी गई प्रमुख सड़कों को ठीक करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं होने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।