फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Make arrangements soon to run a 150-bed hospital

जल्द व्यवस्था करें 150 बेड का अस्पताल चलाने की

Thu, 15 Sep 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Make arrangements soon to run a 150-bed hospital
सिद्दीकपुर स्थित मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार। ? - फोटो : JAUNPUR
करंजाकला। निर्माणाधीन उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सालय महाविद्यालय का बुधवार को प्रमुख सचिव चिकत्सा शिक्षा आलोक कुमार ने निरीक्षण किया। करीब दो घंटे 36 मिनट तक परिसर में रहकर उन्होने एक-एक बिंदु को ठीक से देखा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व मेडिकल कॉलेज से जुड़े अधिकारियों से हर बिंदु पर चर्चा की भी की। कहा कि आईपीडी के लिए 150 बेड का अस्पताल जल्द पूरा कर लिया जाए। निरीक्षण के दौरान बेसमेंट में प्रकाश की व्यवस्था पूरी न होने के कारण मोबाइल से रोशनी की गई।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे प्रमुख सचिव सिद्धीकपुर स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होने निर्माण कार्यदायी संस्थाओं व अधिकारियों के साथ बैठककर निर्माण कार्य में आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए समय से काम पूर्ण करने के लिए कहा। कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं के कारण निर्माण कार्य में रुकावट नहीं आने दी जाएगी। प्रमुख सचिव ने एकेडिमिक ब्लॉक, प्रशासनिक भवन, अस्पताल भवन व छात्रावास का विस्तृत निरीक्षण किया गया। द्वितीय वर्ष के छात्राओं के लिए छात्रावास एवं टाइप-4 के आवास के संबंधित में भी बात किए। निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेज में बायोमेट्रिक वेस्ट को चालू किया जाए। फारसिलिंग और अपूर्ण लैब का कार्य जल्द से जल्द होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चौथे तल में भी एक लैब तैयार किया जाए। द्वितीय वर्ष की कक्षाओं से सम्बन्धित समस्त प्रकार की व्यवस्थाएं नवंबर तक हर हाल में पूर्ण कर लें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। ओपीडी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने एमआरआई, सीटी स्कैन, टैस्टिंग उपकरण सहित सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण करने के लिए कहा। कहा कि द्वितीय वर्ष की काउंसिलिंग के पूर्व कक्षाओं व लैब व अन्य आधारभूत सुविधाओं की तैयारी पूर्ण कर लिया जाए। उन्होने प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं से मुलाकात करते हुए संवाद भी किया गया। प्रशासनिक ब्लॉक, हॉस्पिटल ब्लॉक का प्रथम तल, हॉस्टल पूर्ण करने, रेजीडेन्सियल एरिया पहुंच मार्ग का मार्ग हर हाल में जल्दी बनवाने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

रिवाइज रेट की दुहाई देते रहे निर्माण कंपनी के अधिकारी
बुधवार को उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य की चिकित्सा महाविद्यालय के निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही का कारण पूछने पर कंपनी के अधिकारी रिवाइज रेट की दुहाई देते रहे। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें रिवाइज रेट नहीं मिलेगा तो एक भी रुपया वे सभी अपने पास से नहीं लगा पाएंगे। जिस पर प्रमुख सचिव आलोक कुमार तेवर में दिखे और कहा कि यदि आप काम नहीं कर सकते थे तो मेरे पास फिर क्यों आए थे जब कंपनी ब्लैक लिस्टेड कर दी गई थी। अगर आप काम नहीं कर सकते हैं तो सरकार के पास अन्य तरीके भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed