{"_id":"5e5d54e98ebc3eeb4763c563","slug":"make-24-hour-power-system-on-holi-jaunpur-news-vns5139236115","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर करें 24 घंटे बिजली की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर करें 24 घंटे बिजली की व्यवस्था
विज्ञापन
जौनपुर। रंगोत्सव को शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सोमवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में लोगों से प्रेम-सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन की मदद करने का आह्वान किया गया। जनसमस्याओं के समाधान का अफसरों ने भरोसा दिलाया।
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने त्योहार से पूर्व सभी मोहल्लों में साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। कहा कि यह सुनिश्चित कराएं कि मोहल्लों में पर्याप्त पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था सुचारु है। त्योहार पर कोई अप्रिय घटना न हो, इसे कायम रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया अथवा अन्य प्रकार से लोगों को भड़काने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बिजली निगम के एक्सईएन को 24 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने कहा कि जिम्मेदार लोग अपने मोहल्ले में भी बैठक कर लें। होली के दिन अगर किसी पर गलती से रंग चला जाए तो बुरा नहीं मानते हुए आपस में मिल जुलकर शांति-सौहार्द से त्योहार मनाएं। डीएम ने एएसपी सिटी डॉ.अनिल पांडेय और एडीएम भू-राजस्व डॉ.सुनील वर्मा को निर्देश दिया कि शहर के चौराहो एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसी टीवी कैमरे लगवाएं। एसपी अशोक कुमार ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी की जा रही है। अध्यक्ष नगर पालिका ने बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रभान सिंह (इंदु), रवींद्र सिंह, जिला महामंत्री व्यापार मंडल आरिफ हबीब, डॉ.शकील, हाजी मो.तौफीक, अध्यक्ष महादुर्गा पूजा समिति विजय सिंह (बागी), कैलाश नाथ, साजिद हमीद, शकुंतला शुक्ला आदि मौजूद रहे।