फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Majlis and mourning occurred at home on the ninth Muharram

नौवीं मुहर्रम पर घर पर हुई मजलिस और मातम

Sat, 29 Aug 2020 07:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
Majlis and mourning occurred at home on the ninth Muharram
इमामबाड़ा मीर जामिन अली पेशकार बलुआघाट में मोहर्रम की 9 तारीख पर रखा ताजिया के सामने मातम करते लो? - फोटो : JAUNPUR
खेतासराय। लॉक डाउन के चलते गमे हुसैन न मना पाने से ताजियादार मायूस हैं। नवीं मुहर्रम को नगर में सुन्नी समुदाय के लोगों ने घरों में फातेहा ख्वानी की और तबर्रुक वितरित किया गया। कई लोगों ने नफिल रोजे भी रखे। वहीं शिया समुदाय की ओर से क्षेत्र के मानी कलां गांव में कलापुर, लखमापुर, मुस्तफाबाद, रुधौली आदि गांव में घरों पर मजलिस और मातम का आयोजन किया गया। लॉकडाउन के चलते इस बार न तो ताजिया बना और जुलूस निकले। ताजिया चौक सूने पड़े रहे। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव चक्रमण कर लॉक डाउन के नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत देते रहे। थानाध्यक्ष ने जहां कुछ चौक पर लगे झंडों को हटवा दिया, वहीं नगर के मेन रोड पर सब्जी और फल की स्थाई दुकानों को भी बंद कराया।
विज्ञापन

मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने किया भ्रमण
बक्शा। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने शनिवार को मुहर्रम की पूर्व संध्या पर रन्नो गांव पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। नौपेडवा बाजार से होते हुए रन्नो गांव की उत्तरपट्टी, दक्षिणपट्टी, पुरशेरखां, कर्तिहा, मखदूमपुर गांव का भ्रमण किया। कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों से वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और प्रशासन को सहयोग दें। सरकारी आदेश के अनुरूप इस बार कोई ताजिया जुलूस नहीं निकलेगा।
विज्ञापन

ताजिया जुलूस निकालने पर होगी कार्रवाई
सिकरारा। कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर थानाध्यक्ष ने शनिवार को ताजियादारों की बैठक ली। मुहर्रम के लिए जारी गाइड लाइन पर चर्चा की। एसओ अरुण कुमार मिश्र ने कोर्ट के आदेश का अनुपालन करने की सलाह देते हुए चेतावनी भी दी। कहा कि अगर लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए ताजिया रखने, जुलूस-जलसा व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने की शिकायत मिली तो संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सद्दाम हुसैन, आदिल हाशमी, नूर मोहम्मद, गुल हसन, फैय्याज हाशिम, सदरू, इदरीशखा, जुमराती, मुख़्तार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed