फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Maharana Pratap is a symbol of sacrifice, dedication and bravery: Kripashankar

Jaunpur News: महाराणाप्रताप....कृपाशंकर की खबर... फोटो के साथ जौनपुर..पूर्वांचल में

Wed, 10 May 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap is a symbol of sacrifice, dedication and bravery: Kripashankar
तिलकधारी सिंह महाविद्यालय परिसर स्थित महाराणा प्रताप व्यायामशाला में मंगलवार को राजपूत सेवा समिति के तत्वावधान में महाराणा प्रताप की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने उनकी वीरता, पराक्रम व शौर्य को याद किया। उनके जीवन गाथा पर चर्चा करती लघु फिल्म भी दिखाई गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप त्याग, समर्पण व वीरता के प्रतीक हैं। वह भारतीय इतिहास के वैसे वीर सपूत हैं, जिनकी प्रेरणा से आज भी युवा पीढ़ी प्रोत्साहित होती है। उन्होंने कभी उसूलों से समझौता नहीं किया। उनके त्याग, समर्पण व वीरता को कभी नहीं भुलाया जा सकता। विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि महाराणा प्रताप सच्चे राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने परिस्थितियों से समझौता न कर मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। विशिष्ट अतिथि सिंगरामऊ स्टेट के कुंवर जयसिंह बाबा ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप ने संघर्ष करते हुए अपने प्राण त्याग दिए। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन व पूर्व मंत्री कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने जीवन में कभी किसी से हार नहीं मानी। स्वाभिमान से जीवनयापन किया। ओमप्रकाश सिंह ने जनपद में शीघ्र ही महाराणा प्रताप की भव्य मूर्ति स्थापित कराने को लेकर प्रतिबद्धता जताई। इस कार्य में समिति के लोगों ने हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। प्रख्यात गायक रविंद्र सिंह ज्योति ने गीत सुनाकर रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर अधिवक्ता दुष्यंत सिंह, धुरंधर सिंह, रत्नाकर सिंह, अजीत सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, प्रमुख द्वय विनय सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रधान विनय सिंह, सिद्धार्थ सिंह, अमर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह व संचालन अजय कुमार सिंह ने किया। आभार दिनेश सिंह ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed