फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mahagauri, the goddess of good fortune worshiped in homes

घरों में पूजी गई सौभाग्य की देवी महागौरी

Wed, 01 Apr 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mahagauri, the goddess of good fortune worshiped in homes
घरों में पूजी गई सौभाग्य की देवी महागौरी
विज्ञापन

घरों में पूजी गई सौभाग्य की देवी महागौरी
कलश स्थापित कर लोग कर रहे मां की आराधना
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन अष्ठांग योग की अधिष्ठात्री महागौरी की पूज अर्चना की गई। नवरात्र के पहले दिन अंतिम दिन व्रत रखने वाले लोगों ने घरों में ही मां के आठवें स्वरूप की पूजा कर परिवार और देश के लिए सुख समृद्धि की कामना की। कोरोना के संक्रमण के चलते लोग घरों में कलश स्थापित कर मां की पूजा अर्चना कर रहे हैं। देवी मंदिरों का कपाट बंद होने के कारण इस बार नवरात्र में लोगों को आदि शक्ति का दर्शन पूजन करने का सौभाग्य नहीं मिला। घरों में रोज की तरह साफ सफाई करने के बाद लोगों ने परिवार के साथ मां की पूजा की। देवी मंदिरों का कपाट बंद होने से मंदिर के पुजारी ही मां की पूजा और आरती करने के बाद भोग लगा रहे हैं। इस बार नवरात्र में लाकडाउन के चलते धाम के आस पास दूकान लगाने वाले व्यापारियों को काफी नुकशान उठाना पड़ा है। ऐसी मान्यता है कि महागौरी की पूजा करने से लोगों को धन, वैभव प्राप्त होता है। महागौरी को सृ ष्टि का आधार और अक्षत सुहाग का प्रतीक माना जाता है। देवी के आठवें स्वरूप की पूजा करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अष्टमी को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। गुरुवार को नवमी होगी।

-------
इनसेट----
नवमी पर नहीं निकलेगा राम बारात
जौनपुर। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए इस बार नवमी पर राम बारात की शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। युवा बजरंग दल राम नवमी शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष सुधीर साहू ने लोगों से अपील किया की लोग अपने घरों में रहकर भगवान राम का जन्मोत्वस मनाएं। संकट की इस घड़ी में लोगों से कोरोना से बचाव में सहयोग करने की अपील की। सुरक्षा को देखते हुए समिति तय किया है कि शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed