फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Madihu block chief received death threats

मड़ियाहूं ब्लाक प्रमुख को मिली जान से मारने की धमकी

Tue, 14 Jul 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Madihu block chief received death threats
मड़ियाहूं। स्थानीय ब्लाक प्रमुख लालप्रताप यादव को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी भरा फोन आने के बाद से प्रमुख और उनका पूरा परिवार दहशत में है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस भी हरकत में आई है। फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मड़ियाहूं के प्रमुख लाल प्रताप यादव ने बताया कि सोमवार की शाम उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। खुद को आजमगढ़ निवासी मनोज कुमार यादव बताते हुए फोन करने वाले शख्स से गाली गलौज शुरू कर दी। बिना कोई कारण बताए ही वह लगातार गालियां देता रहा।
विज्ञापन

एक पूर्व मुख्यमंत्री को भी भला-बुरा कहा। धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि वह घर में आकर प्रमुख समेत सबको जान से मार देगा। प्रमुख के मुताबिक उसने खुद को आजमगढ़ का निवासी बताया, मगर बाद में वह मऊ, गाजीपुर सहित अन्य जिलों का नाम बताने लगा। धमकी भरा फोन आने के बाद प्रमुख समेत उनके पूरा परिवार सहमा हुआ है। ब्लाक प्रमुख ने अब ब्लाक कार्यालय आने से भी कतरा रहे हैं। कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद ही जांच शुरू कर दी गई है। मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। जल्द ही धमकी देने वाले को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed