फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Madhya Pradesh CM pays tribute to state minister's father

Jaunpur News: मध्यप्रदेश के सीएम ने राज्य मंत्री के पिता को दी श्रद्धांजलि

Tue, 16 Dec 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh CM pays tribute to state minister's father
राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव के घर श्रद्धांजलि देने पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम डा.मोहन यादव। संवा
करंजाकला। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव के घर आयोजित उनके पिता के तेरहवीं कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने राज्यमंत्री के पिता सवधू यादव के निधन पर शोक जताया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

डॉ. मोहन यादव सोमवार को राज्यमंत्री गिरीशचंद यादव के समसपुर पनियरिया स्थित आवास पर तीन घंटे बिलंब से पहुंचे। उन्होंने राज्यमंत्री की मां रजपत्ती देवी समेत परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए सहयोग का भरोसा दिया। करीब आधे घंटे तक परिजनों से मुलाकात के बाद वह घर के बाहर निकले।
विज्ञापन

उन्होंने वहां मौजूद भीड़ व कार्यकर्ताओं से हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उसके बाद पंडाल में जाकर लोगों का अभिवादन किया और जनप्रतिनिधियों से बात की।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं महाकाल की धरती से हूं और बाबा विश्वनाथ की धरती पर आया था। यहां दर्शन-पूजन के बाद में अपने मित्र राज्यमंत्री गिरीश चंद्र के पिता के निधन पर श्रद्धांजलि देने आया था और उनके परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. मोहन यादव कार में बैठकर हेलीपैड स्थल की ओर रवाना हो गए। जहां करीब 2.15 बजे वह हेलीकॉप्टर से वाराणसी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। इसके पूर्व हेलीपैड स्थल पर भाजपा नेताओं जनप्रतिनिधियों, विधायकों से मुलाकात की।

पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद थी, जिससे कोई अव्यवस्था उत्पन्न नहीं होने पाई। हेलीपैड पर डॉ. मोहन यादव को भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम भेंट किया। इस दौरान विधायक रमेश सिंह, विधायक रमेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर हरिश्चंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, डीएम दिनेश चंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed