फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Madhusudan Polwalt winning TD college

पोलवाल्ट में टीडी कालेज के मधुसूदन विजेता

Sat, 13 Dec 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 13 Dec 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
Madhusudan Polwalt winning TD college
 टीडी कालेज के उमानाथ सिंह स्टेडियम में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पोलवाल्ट में टीडी कालेज मधुसुदन पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन


एसएमपीजी कालेज के संजय यादव दूसरे और वाल्थर पीजी कालेज रामपुर के रामपतिपाल तीसरे स्थान पर रहे। दस हजार मीटर दौड़ में हडिया पीजी कालेज के अनिल को पहला और यहीं के वीरेंद्र पाल को दूसरा स्थान मिला।

 टीडी कालेज के संजय पटेल तीसरे स्थान पर है। महिला वर्ग में हडिया की नीतू सिंह को पहला और यहीं की ज्योति को दूसरा स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ में पीजी कालेज गाजीपुर के रामानंद को पहला
विज्ञापन


 टीडी कालेज आलोक को दूसरा और सिंगरामऊ के संतोष यादव को तीसरा स्थान मिला। महिला वर्ग में गाजीपुर की प्रवीना तिवारी को पहला, आरकेपीजी कालेज सठियाव की सपना को दूसरा
विज्ञापन
विज्ञापन


 और डीसीएसके मऊ को तीसरा स्थान मिला। डिस्कस थ्रो में सिंगरामऊ की पवन दुबे को पहला, टीडी कालेज के आकाश को दूसरा और पीजी कालेज गाजीपुर के राहुल को तीसरा स्थान मिला।

महिला वर्ग में हडिया की रिंकी रावत को पहला, टीडी कालेज की अनिता पटेल को दूसरा और पीजी कालेज गाजीपुर की फातमा यादव को तीसरा स्थान मिला।

110 मीटर बाधा दौड़ में टीडी कालेज के शिव सिंह को पहला, यहीं के आलोक को दूसरा, पीजी कालेज गाजीपुर के पुनित को तीसरा स्थान मिला। 100 मीटर बाधा महिला दौड़ में गाजीपुर के मधुबाला को पहला

 एमएसपीजी कालेज गाजीपुर के रंजना भारती को दूसरा और आरजीएम आजमगढ़ की ममता को तीसरा स्थान मिला। पोलवाल्ट में एसएमपीजी कालेज भुरपुरा के संजय को दूसरा और वल्थर पीजी कालेज रामपुर तीसरे स्थान पर रहे।

 महिला वर्ग में प्रतापगंज पीजी कालेज अस्मिता को पहला स्थान मिला। ऊंचीकूद में हडिया संदीप को पहला, आरपीजीसी सुजानगंज के प्रभातमनी को दूसरा और टीडी कालेज के दीपक को तीसरा स्थान मिला।


  महिला वर्ग में पीजी कालेज गाजीपुर की अंकिता को पहला, एसए मधुबन के साधना को दूसरा और नागरिक पीजी कालेज के पूजा पाल को तीसरा स्थान मिला।

 400 मीटर दौड़ में पीजी कालेज गाजीपुर के मनीष मिश्रा को पहला, टीडी कालेज के भगवत को दूसरा और सिंगरामऊ  के संतोष को तीसरा स्थान मिला।

महिला वर्ग में पीजी कालेज गाजीपुर के प्रवीना तिवारी को पहला, एस महिला महाविद्यालय की ममता को दूसरा और मऊ की रिता को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर में पीजी कालेज गाजीपुर के रामानंद को पहला


 टीडी कालेज के आलोक को दूसरा और सिंगरामऊ के संतोष को तीसरा स्थान मिला। निर्णयक की भूमिका सत्य प्रकाश सिंह, बलवीर सिंह, आशोक सिंह और शेखर सिंह ने निभाई। आयोजक सचिव जितेंद्र बहादुर सिंह रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed