फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Madhuri Mishra, character actress of Hindi-Bhojpuri films, passes away

हिंदी-भोजपुरी फिल्मों की चरित्र अभिनेत्री माधुरी मिश्र का निधन

Thu, 10 Jun 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Madhuri Mishra, character actress of Hindi-Bhojpuri films, passes away
कई हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में मां, मौसी, दादी की भूमिकाएं निभाने वाली अभिनेत्री माधुरी मिश्र का बुधवार की रात निधन हो गया। 92 वर्षीय माधुरी ने खेेतासराय के डोभी वार्ड में अपने भतीजे के घर अंतिम सांस ली। कोरोना के कारण लॉकडाउन के बाद से वह यहीं रह रही थीं। माधुरी मिश्र की मां लीला मिश्र हिंदी सिनेमा की चर्चित कलाकार रही हैं। सुपरहिट फिल्म शोले में मौसी के किरदार में उन्हें खूब लोकप्रियता मिली थी।
विज्ञापन

मूल रूप से प्रतापगढ़ के लालगंज निवासी माधुरी मिश्र ने 10 हिंदी और सौ से अधिक भोजपुरी फिल्मों में मां, बहन, मौसी, दादी का किरदार निभाया है। सत्तर के दशक में बनी फिल्म नदिया के पार में नायिका साधना सिंह की मां का किरदार उन्होंने ही निभाया था। इसके अलावा हेमामालिनी अभिनीत गंगा में रविकिशन की दादी, विदाई में अभिनेता रिंकू घोष की दादी, आंगन की लक्ष्मी में सास की भी भूमिका काफी चर्चा में रहीं। माधुरी मिश्र को कोई संतान नहीं थी। वह ज्यादातर मुंबई में ही रहती थीं। पिछले वर्ष लॉक डाउन में वह मुंबई से खेतासराय के डोभी मोहल्ला निवासी अपनी भाभी पूर्व प्रधानाचार्य कृष्णा मिश्रा के घर आई थीं। तभी से वह यहां रह रही थी। उन्होंने दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता भतीजे बालकृष्ण मिश्र को गोद ले लिया था। बुधवार को अचानक माधुरी मिश्रा की तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई। जौनपुर के रामघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके भतीजे बालकृष्ण मिश्र ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed