फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Madhuban: Saryu's water level decreased by 52 cm in 24 hours

मधुबन : 24 घंटे में 52 सेमी घटा सरयू का जलस्तर

Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Madhuban: Saryu's water level decreased by 52 cm in 24 hours
दुबारी के देवारा क्षेत्र के गांव में बाढ़ के पानी से बर्बाद धान की फसल को देखते किसान। संवाद
सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घटने से देवारा क्षेत्र में बाढ़ से घिरे लोगों ने राहत की सांस ली है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंच गया है। जगह-जगह जलजमाव से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

कई दिनों से नदी के जलस्तर में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजय मात्रे ने बताया कि हाहानाला रेगुलेटर पर रविवार सुबह आठ बजे सरयू का जलस्तर 66.08 मीटर रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को 66.60 मीटर दर्ज किया गया था। इस तरह 24 घंटे में नदी का जलस्तर 52 सेंटीमीटर का घटाव दर्ज किया गया। नदी खतरे का निशान 66.31 मीटर है।
इस संबंध में क्षेत्र के मिथिलेश यादव, जय प्रकाश यादव, ग्राम प्रधान सपन कन्नौजिया, जयराम साहनी का कहना है कि खेतों से बाढ़ का पानी पूरी तरह निकलने में अभी कई दिन लग सकते हैं। बाढ़ से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ का पानी कम होने के बाद अब प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी हुई है। सीएचसी मधुबन के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि बाढ़ के बाद कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। बाढ़ प्रभावित लोगों की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed