फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   made two lakhs by making obscene videos

Jaunpur News: युवती से बात करना पड़ा महंगा, अश्लील वीडियो बनाकर दो लाख ऐंठे

Sun, 16 Jul 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
made two lakhs by making obscene videos
बरसठी थाना क्षेत्र के बारीगाव डीह गांव के एक व्यक्ति को लड़की से वीडियो कॉल पर बात करना भारी पड़ गया। युवक का अश्लील वीडियो बनाकर कर ठग ने दो लाख दस हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने शनिवार को थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन


गांव के अमित कुमार शर्मा ने पुलिस से शिकायत की है कि 13 जुलाई को एक लड़की ने वीडियो कॉल के जरिए बात की। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया। उसके बाद दिल्ली से क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बनकर सौरभ नामक व्यक्ति ने गिरफ्तार करने की बात कहकर हमसे चार बार में दो लाख दस हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिया। इसके बाद भी पैसे की मांग कर रहा है न देने पर गिरफ्तार करने की धमकी दी है। पीड़ित को गलती का अहसास होने पर बरसठी पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने जांच का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed