फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Made the bridge wham

बनते ही पुल धड़ाम

Thu, 25 Dec 2014 11:44 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, जौनपुर
संवाददाता, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 25 Dec 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
Made the bridge wham
राज्य सेतु निगम की ओर से गोमती के छुंछे घाट पर निर्माणाधीन पुल बुधवार की रात नदी में गिर गया। ढलाई के महज आधे घंटे के अंदर ही दो पायों के बीच तकरीबन 30 मीटर लंबा निर्माण ढह गया।
विज्ञापन


संयोग था कि ढलाई गिरने के चंद मिनटों पहले ही नीचे काम कर रहे श्रमिक हट गए थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी मिलने के बाद सेतु निगम के कई उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और मुआयना कर चले गए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि छबीलेपुर बाजार से बसालतपुर होते हुए सुखलामगंज को जोड़ने के लिए गोमती के छुंछे घाट पर 599.74 करोड़ की लागत से पुल निर्माण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सेतु निगम वर्ष 2010 से पुल निर्माण कार्य करवा रहा है। पुल के पाए तैयार कर लिए गए हैं। अब उन पर ढलाई का काम चल रहा है।

बुधवार की शाम श्रमिक और कारीगर दो पायों के बीच लगभग 30 मीटर ढलाई का काम पूरा करने के बाद चले गए। इसके आधे घंटे बाद ही पुल का नवनिर्मित हिस्सा नदी में गिर गया।

ढलाई को आधार देने के लिए लगाया गया लोहे का एंगिल समेत भारी मात्रा में सीमेंट, गिट्टी और बालू पानी में मिल गया। इससे वहां काम कर रहे श्रमिक सहम गए।

जानकारी मिलने के बाद विभाग के जीएमडी वाराणसी राकेश राजवंश डिप्टी प्रोडक्ट मैनेजर केएन ओझा, एई अनुपम तिवारी आदि अधिकारी बृहस्पतिवार को सुबह मौके पर पहुंचे और मुआयना करने के बाद चले गए।

 मौके पर मौजूद श्रमिकों ने बताया कि फिलहाल काम रोक दिया गया है और नदी के पानी में गिरे मलबे को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उधर ग्रामीणों में पुल निर्माण कार्य में लापरवाही की चर्चा रही।


 ग्रामीणों ने कहा कि पुल निर्माण को लेकर विभाग के अधिकारियों में खास दिलचस्पी नहीं दिख रही थी। जिलाधिकारी सुहास एलवाई का कहना है कि निर्माणाधीन पुल का गिरना, गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है।

अधिकारियों को भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed