फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Made children read English books and listen to poems

Jaunpur News: बच्चों से पढ़वाई अंग्रेजी की किताब, सुनीं कविताएं

Tue, 28 Jul 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Made children read English books and listen to poems
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बीआरसी व ताहिरपुर प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिकरारा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर और ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सिकरारा का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों और आत्मविश्वास को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। बीआरसी में एफएलएन प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए दिशा-निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में कक्षा 3 की अंग्रेजी की कक्षा का अवलोकन कर बीएसए ने बच्चों से अंग्रेजी की पुस्तक पढ़वाई। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ पाठ पढ़ा। इसके साथ ही व्याकरण से संबंधित उनके प्रश्नों का भी बच्चों ने तत्परता से सही उत्तर दिया, जिससे बीएसए ने विद्यालय में हो रहे पठन-पाठन की सराहना की। कक्षा 2 के बच्चों से दीवार पर लगे लर्निंग पोस्टर पढ़वाए। हिंदी और अंग्रेजी की कविताएं सुनाने को कहा। बच्चों ने बिना किसी झिझक के सभी प्रश्नों के उत्तर दिए और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बीआरसी कार्यालय का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। शिक्षकों को कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त नवाचारों और गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष और प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के प्रधानाध्यापक अमित सिंह, शिक्षिका आराधना आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article