फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   made aware of the possible third wave of corona

कोरोना की संभावित तीसरी लहर के प्रति किया जागरूक

Sun, 05 Sep 2021 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
made aware of the possible third wave of corona
जलालपुर। स्थानीय भाजपा मंडल के स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की बैठक रविवार को मथुरा सिंह सभागार में हुई, जिसमें मुख्य अतिथि सीएचसी रेहटी के चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार सिंह ने स्वयंसेवकों को कोरोना की संभावित तीसरी लहर के प्रति जागरूक किया। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बताया कि कैसे स्वयंसेवक निगरानी समिति के साथ मिलकर गांव के प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य संबंधित देखरेख कर सकते हैं। जिला महामंत्री डॉ अजय कुमार ने स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति केंद्र व राज्य सरकार की संवेदनशीलता के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अरविंद सिंह व जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सोनिया गिरी ने भी अपना विचार व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह व संचालन मंडल महामंत्री कृष्णचन्द्र चौबे ने किया। इस अवसर पर विधानसभा विस्तारक राय साहब, सुदर्शन सिंह, प्रदीप चौहान, सत्यनारायण मौर्य, राजकुमार सिंह, उमानाथ नागर, सुशील निषाद, विपिन सिंह, जितेंद्र मौर्य, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, मोहित उपाध्याय, लालचंद वेनवंशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed